Hindi News / जमशेदपुर पुलिस ने नगद के साथ आठ आरोपी को दबोचा

जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा : जमशेदपुर पुलिस ने नगद के साथ आठ आरोपी को दबोचा

Edited By:  |
juwa addey par police ka chapa

जमशेदपुर: जिले के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांधी बस्ती स्थित मैदान में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए आठ लोगों मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई और आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने सभी को खदेड़कर पकड़ लिया.

शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है. इसके बाद विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई.

गिरफ्तार आरोपियों में राजन कुमार, राजेश कुमार तुरहा, गोविंदा कुमार साह, दीपक कुमार उर्फ दीपू, बंटी कुमार गुप्ता, लालचंद तुरहा, सुखदेव सिंह और लखन कुमार ठाकुर उर्फ आजाद ठाकुर शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से 35,520 रुपये नगद, सात मोबाइल, एक दरी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि जुआ अड्डे का संचालन कौन कर रहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.