Hindi News / बाबूलाल मरांडी ने CID जांच में लीपापोती और प्रभावशाली लोगों को बचाने का...

JSSC नियुक्ति घोटाला : बाबूलाल मरांडी ने CID जांच में लीपापोती और प्रभावशाली लोगों को बचाने का लगाया आरोप

Edited By:  |
JSSC niyukti ghotala

रांची: JSSC नियुक्ति घोटाला मामले पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा.नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CID जांच में लीपापोती और प्रभावशाली लोगों को बचाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जांच की दिशा को लेकर ऐसी शिकायतें मिल रही हैं, जिनसे सच्चाई दबाने और बड़े नामों को बचाने की आशंका पैदा होती है।

बाबूलालमरांडी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ लोग हाईप्रोफाइल नेता,अधिकारी या बिचौलियों के जरिए रिश्वत के लेन-देन और उनकी कथित संलिप्तता की जानकारी देते हैं, लेकिन बयानों से ऐसे हिस्से हटाए जाने की शिकायत सामने आ रही है. उन्होंने कहा कि यदि ये शिकायतें सही हैं तो यह बेहद गंभीर मामला है.

बयान की वीडियोग्राफी की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने संवेदनशील मामले में बयान दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि मूल रिकॉर्डिंग को बिना छेड़छाड़ सुरक्षित रखा जाना चाहिए, ताकि बाद में किसी बयान में बदलाव की गुंजाइश न रहे.

मरांडी ने कहा कि जांच का उद्देश्य सच्चाई सामने लाना होना चाहिए, न कि किसी प्रभावशाली व्यक्ति को बचाना. उन्होंने छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाए जाने की आशंका भी जताई.

CBI जांच की मांग

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से JSSC नियुक्ति घोटाले की CBI जांच की अनुशंसा करने की मांग की. उन्होंने कहा कि जांच को प्रभावित करने, बयान से नाम हटाने, डिजिटल साक्ष्य मिटाने या साक्ष्यों को दबाने की शिकायतों की भी जांच होनी चाहिए.

उन्होंने सभी मूल बयान, वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मामले में असली दोषियों के साथ उन्हें बचाने वालों की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए.