JPSC पीटी परीक्षा पर सियासत
विभाग के किसी भी अधिकारी और सदस्यों का हस्ताक्षर नहीं होने पर AJSU ने उठाया सवाल
रांची:जेपीएससी पीटी परीक्षा के रिजल्ट पर आजसू पार्टी ने सवाल उठाया है. पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि परीक्षाफल जारी होने के बाद विभाग के किसी भी अधिकारी और सदस्यों का हस्ताक्षर नहीं होना यह एक बहुत बड़ा मुद्दा है. लगातार जेपीएससी परीक्षा विवाद में रही है इस बार और वृहद पैमाने पर उनकी कमियां उजागर हो रही है. पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने प्रेस वार्ता कर सरकार और विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि जितना जल्द हो सके सरकार और विभाग को इस मामले पर स्पष्ट जवाब देना होगा अन्यथा पार्टी के तरफ से छात्रों के भविष्य के लिए राज्यभर में तमाम छात्रों के साथ पार्टी उग्र आंदोलन की तैयारी करेगी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।