Hindi News / कदाचार मुक्त माहौल में दो पाली में परीक्षा आयोजित,संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर

JPSC संयुक्त असैनिक सेवा प्री एक्जाम : कदाचार मुक्त माहौल में दो पाली में परीक्षा आयोजित,संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर

Edited By:  |
jpsc manyukt asainik sewa pre exam

लोहरदगा:झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयोजन किया गया. जिले में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा ली गई. परीक्षा निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गई.

कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को अंदर जाने की अनुमति

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट,पुलिस बल एवं उड़नदस्ता टीमों की तैनाती की गई. केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई, जिससे भीड़-भाड़ एवं अनावश्यक गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके. किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच या अन्य प्रतिबंधित सामग्री लेकर ना आए. प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी गई.

दो पालियों में परीक्षा आयोजित

जेपीएससी द्वारा यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा गई है. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित हुई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. प्रशासन द्वारा दोनों पालियों के बीच पर्याप्त अंतराल रखा गया, ताकि केंद्रों की निगरानी और व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके.

संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई

लोहरदगा जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 4,305 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. इसके अलावा उड़नदस्ता टीम लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रही है.

नियमों का उल्लंघन करने परकानूनन कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि कदाचार के मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई गई है. यदि कोई अभ्यर्थी या अन्य व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संचालित

अभ्यर्थियों ने परीक्षा व्यवस्था को संतोषजनक बताया है. समय पर प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल के कारण परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बना हुआ है. प्रशासन की सक्रियता के कारण पूरे जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो रही.