Hindi News / बंधु तिर्की का बीजेपी पर हमला,बाबूलाल मरांडी को जेल भेजने की उठाई मांग

JPSC-JSSC मामले पर सियासत : बंधु तिर्की का बीजेपी पर हमला,बाबूलाल मरांडी को जेल भेजने की उठाई मांग

Edited By:  |
jpsc-jssc mamle par siyasat

रांची:झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने JPSC और JSSC से जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि JPSC मामले की जांच जारी है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उनके अनुसार इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच अभी भी जारी है।

JPSC जांच की सीएम कर रहे मॉनिटरिंग

बंधु तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार JPSC मामले को गंभीरता से ले रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं और एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा जांच आगे बढ़ रही है।

JSSC में भ्रष्टाचार की शुरुआत बाबूलाल सरकार में हुई-बंधु तिर्की

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि JPSC के साथ-साथ JSSC में कथित भ्रष्टाचार की नींव पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के शासनकाल में पड़ी। उन्होंने कहा कि उस समय के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उन्हें जेल जाना पड़ा। तिर्की ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार की शुरुआत बाबूलाल मरांडी ने की, इसलिए सबसे पहले उन्हें ही जेल भेजा जाना चाहिए।

बीजेपी पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप

बंधु तिर्की ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी युवाओं का भला करने के बजाय केवल सुर्खियां बटोरने के लिए प्रदर्शन करती है। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा में युवाओं और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर बोलने का समय आता है, तब बीजेपी चुप रहती है।

झारखंड को बर्बाद करने की कोशिश का आरोप

उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं करते हैं, लेकिन बीजेपी के नेता राज्य को बर्बाद करने की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।