JPSC एवं JSSC-CGL मामला : छात्रों पर रांची सदर CO द्वारा की गई एकतरफा कार्रवाई का विरोध,बाबूलाल ने दुर्व्यवहार करने वालों पर की FIR दर्ज करने की मांग
रांची: JPSC और JSSC-CGL परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ राजनीतिक सियासत जारी है. आंदोलन कर रहे छात्रों पर रांची सदर CO द्वारा की गई एकतरफा कार्रवाई एवं मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रांची CO से मुलाकात कर अपनी मांगें रखी. बाबूलाल मरांडी ने सदर CO से मुलाकात कर कहा कि उस दिन छात्र शांतिपूर्ण ढंग से पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जिस दरम्यान बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया गया था. जिनके द्वारा दुर्व्यवहार किया गया उन पर FIR नहीं किया गया सिर्फ बेगुनहा छात्रों पर FIR दर्ज किया गया. बाबूलाल ने कहा कि हमारी मांग है कि जिन्होंने छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किए हैं उनपर एफआईआर दर्ज होना चाहिए. यदि FIR नहीं करते हैं तो अंचल कार्यालय के बाहर धरना देंगे. पदाधिकारी को विधिसम्मत काम करना चाहिए. अंचल अधिकारियों ने सभी बातों से अवगत कराया.