Live

BREAKING NEWS

असम चुनाव में 'तीर-धनुष' के साथ JMM उतरेगी मैदान में, 21 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

A
Akanksha Kumariलेखक

रांची:-झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अब असम की राजनीति में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में है।जेएमएम अब तीर-कमान के सिंबल पर असम में21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि पार्टी ने भाकपा माले के लिए एक सीट छोड़ी है। सोमवार को नामांकन करने की अंतिम तिथि है। मोर्चा ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराने की ठोस तैयारी कर ली है।


झामुमो और कांग्रेस के बीच लंबे समय से सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन यह प्रयास अंततः बेनतीजा रहा। गौरतलब है कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत करने असम कांग्रेस के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और अध्यक्ष गौरव गोगोई रांची आये थे। असम में झामुमो की चुनावी रणनीति सामाजिक समीकरणों पर आधारित है।हालांकि,कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें