Live

Jharkhand News

सरायकेला सदर अस्पताल में जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो की रोकी एंट्री, जानिए क्यों

A
Akanksha Kumariलेखक

सरायकेला:-सरायकेला में अवैध बालू उठाव के विरोध में ईचागढ़ थाना पुलिस से हुई झड़प में घायल होने के बाद गिरफ्तार किए गए जेएलकेएम नेता तरुण महतो से मिलने शुक्रवार को पार्टी सुप्रीमो जयराम ‘टाइगर’ महतो सदर अस्पताल पहुंचे। तरुण महतो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और अस्पताल में इलाज चल रहा है।


अस्पताल पहुँचने पर जयराम महतो को पुलिस ने मुलाक़ात की अनुमति नहीं दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायिक हिरासत में बंद किसी भी व्यक्ति से मिलने के लिए कोर्ट की अनुमति जरूरी होती है और जयराम महतो के पास इसकी अनुमति नहीं थी। इसलिए मुलाकात से इनकार कर दिया गया।

जयराम महतो ने कानून और कोर्ट की प्रक्रिया का सम्मान करते हुए किसी तरह का विरोध नहीं किया और शांतिपूर्वक वापस लौट गए। उन्होंने बाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि तरुण महतो को जिस परिस्थिति में हिरासत में लिया गया है।


उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव को लेकर हुई कार्यवाही में पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है इसलिए दोषी पाए जाने वाले किसी भी पुलिस पदाधिकारी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

इस दौरान जयराम महतो के साथ सरायकेला और कोल्हान प्रमंडल के कई जेएलकेएम नेता भी मौजूद थे। उन्होंने भी पार्टी नेता के साथ निष्पक्ष व्यवहार और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें