Live

Bihar News

‘दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है’ देश की राजधानी में BJP की जीत से गदगद जीतन राम मांझी

M
manish kumar raiलेखक

पटना। दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की प्रचंड जीत के करीब पहुंचने को लेकर बिहार में NDA के नेता काफी उत्साहित है। पटना के BJP के प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल है। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव लेकर कहा कि दिल्ली तो गया लेकिन बिहार अभी बाकी है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिल्ली में BJP की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाक़ी है। जय एनडीए।" बिहार में इस साल बिहार विधानसभा चुनाव होना है।

डिप्टी CM विजय सिन्हा ने दी अपनी प्रतिक्रिया

उन्होंने दिल्ली की जनता को और पूर्वांचल की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली चुनाव में BJP की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बदलाव देश की राजधानी में एक नया संकेत दे रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहने वाले विभिन्न राज्यों के लोगों ने PM मोदी पर पूरा विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों का जो अपमान किया गया था, उसका जवाब जनता ने अपने वोट से दिया है। यूपी और बिहार के लोगों ने स्पष्ट रूप से संदेश दिया है कि भगवान राम की अयोध्या और माता सीता की धरती के नागरिक अपने सम्मान से समझौता नहीं करेंगे।

विजय सिन्हा ने केजरीवाल पर कसा तंज

डिप्टी CM विजय सिन्हा ने आगे कहा कि कोरोना काल के दौरान जिस तरह से बसों में भरकर लोगों को दिल्ली से बाहर भेजा गया और पूर्वांचल के लोगों को बीमारी बताकर समाज को बांटने की कोशिश की गई, उसी का नतीजा अब सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को इस सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की सजा दी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें