Hindi News / राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ 56 देशों के 180 विधायी संस्थाओं का विशाल समूह है-स्पीकर

झारखंड विधानसभा में बैठक : राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ 56 देशों के 180 विधायी संस्थाओं का विशाल समूह है-स्पीकर

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand vidhansabha mein baithak

रांची: झारखंड विधानसभा सभागार में मंगलवार को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा की वार्षिक बैठक हुई. विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में झारखण्ड विधानसभा के सदस्यों के अलावा विधानसभा के कई अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया.विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत विधायकों के लिए शोक व्यक्त किया और विधायी कार्यों में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया.

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने कहा कि राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वह मंच है जो लोकतान्त्रिक मूल्यों, स्वशासन की प्रतिबद्धता और वैश्विक संसदीय परंपराओं के साथ हमारे गहरे लगाव का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि इस मंच के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की जरुरत है.

विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र महतो ने बताया कि राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ की स्थापना सन 1911 में ब्रिटिश सरकार के द्वारा अपनी विभिन्न विधायिका के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन कालांतर में यह मंच विस्तृत होकर एक वैश्विक लोकतान्त्रिक मंच का रूप ले चुका है. उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ दुनिया के 56 देशों के 180 विधायी संस्थाओं का एक विशाल समूह है.