Hindi News / आईआईटी आइएसएम से हुए रवाना,युवा संगम कार्यक्रम होगा लाभदायक साबित

झारखंड के 50 छात्रों का एमपी दौरा : आईआईटी आइएसएम से हुए रवाना,युवा संगम कार्यक्रम होगा लाभदायक साबित

Edited By:  |
jharkhand se 50 chatra ka madhya pradesh daura

धनबाद: केंद्र सरकार के“एक भारत श्रेष्ठ भारत”अभियान के तहत आयोजित युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत झारखंड के 50 छात्र मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुए. धनबाद स्थित आईआईटी (आइएसएम) से इन छात्रों को आईआईटी इंदौर भेजा गया, जहां वे संस्कृति, शिक्षा, नवाचार और आपसी संवाद के जरिए दूसरे राज्य को करीब से जानेंगे.

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आईआईटी आइएसएम के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा तथा पेंटाथलॉन वर्ल्ड चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता अन्नू कुमारी ने संयुक्त रूप से टीम को झंडा दिखाकर रवाना किया.

बलियापुर की रहने वाली अनु कुमारी ने कहा कि युवा संगम कार्यक्रम युवाओं के लिए काफी लाभदायक साबित होगा और इससे देश की विविध संस्कृति को समझने का अवसर मिलेगा.

वहीं, आईआईटी आइएसएम के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को दूसरे राज्यों की संस्कृति, भाषा और परंपराओं को जानने और समझने का अवसर मिलेगा.

कार्यक्रम के कन्वेनर संजय मंडल ने बताया कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत यह पहल युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय को मजबूत करेगी.

वहीं, रांची से आए छात्र साईं सुमन ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर सभी छात्र काफी उत्साहित हैं और उन्हें दूसरे राज्य को करीब से जानने का मौका मिलेगा.