Jharkhand News
साइबर पुलिस की एडवाइजरी जारी,AI के जरिए 80के दशक या अन्य रूपों में तस्वीर अपलोड नहीं करने की अपील
रांची:इन दिनोंइंटरनेट और सोशल मीडिया साइट पर 80 के दशक की AI तस्वीर या अन्य रूपों में बदलने वाले ऐप्स में तस्वीरों को जोरदार तरीके से अपलोड किया जा रहा है. इंटरनेट पर लगो 80 के दशक की AI तस्वीर बनाकर खूब लगा रहे हैं. अब इस परसाइबर थाना पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है. साइबर पुलिस ने 80 के दशक या अन्य रूपों में बदलने वाले ऐप्स में तस्वीरों को अपलोड करने पर मना किया है.
इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इन दिनों अपनी तस्वीरों को 80के दशक या अन्य मजेदार रूपों में बदलने के लिए बिना सोचे-समझे अपनी तस्वीरें AI जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड कर रहे हैं. इस बढ़ते चलन को देखते हुए रांची साइबर अपराध थाना ने आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है.
साइबर पुलिस ने AI प्लेटफॉर्म्स पर अपनी फोटो अपलोड करने से जुड़े पांच मुख्य सुरक्षा जोखिमों के बारे में बताया है. आपके चेहरे की पहचान के लिए आपकी फोटो का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है. आपकी निजी तस्वीरें AI कंपनियों के सर्वर पर हमेशा के लिए स्टोर हो सकती हैं. बाद में इन्हें किसी तीसरी पार्टी के साथ शेयर किया जा सकता है या AI को ट्रेन्ड करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
आपके चेहरे का उपयोग कर के आपके नाम से फर्जी प्रोफाइल या वीडियो बनाये जा सकते हैं,जिसका इस्तेमाल सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी के लिए हो सकता है. तस्वीरों से छेड़छाड़ कर साइबर अपराधी इसका इस्तेमाल फर्जी केवाईसी,जाली पहचान पत्र या अन्य ऑनलाइन घोटालों को अंजाम देने में कर सकते हैं.
आपकी फोटो का गलत इस्तेमाल कर आपकी सामाजिक छवि और प्रतिष्ठा को गंभीर ठेस पहुंचाई जा सकती है. साइबर पुलिस नेअपने पहचान पत्र, परिवार या लोकेशन से जुड़ी व्यक्तिगत तस्वीरें अपलोड नहीं करने की अपील की है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।