Live

JHARKHAND NEWS

झारखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी पहुंचे पलामू, सांसद सहित अन्य भाजपा के लोगो ने किया जोरदार स्वागत

S
Shruti Prakashलेखक

पलामू : आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर पूरी तरह कस चुकी है. इसको को लेकर आज डालटनगंज के शिवजी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया हैं. इसे लेकर झारखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई पलामू के डालटनगंज पहुंचे है. जहां डालटनगंज स्टेशन पर सांसद विष्णुदयाल राम, बीजेपी प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, वरिष्ठ नेता अविनाश वर्मा, समेत अन्य बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

कुछ दिन पलामू में रहेंगे लक्ष्मीकांत वाजपेई


बता दें की, लक्ष्मीकांत वाजपेई अगले कुछ दिन पलामू में रहकर आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए 3 लोकसभा क्षेत्र पलामू, चतरा और लोहरदगा के क्लस्टर लेवल कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और क्लस्टर में जाकर प्रवास भी करेंगे. पत्रकारों से बातचीत के दौरान लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा की लोकसभा चुनाव में बीजेपी 400 सीट लाएगी और अपनी जीत हासिल करेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें