Hindi News / बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) के स्वीकृत पद 16,प्रभार में 12 अधिकारी

JHARKHAND NEWS : बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) के स्वीकृत पद 16,प्रभार में 12 अधिकारी

Edited By:  |
jharkhand news

रांची: रांची जिले में समाज कल्याण विभाग की स्थिति कुछ ठीक नहीं चल रही है. जिले में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, लिपिक, जीप चालक, अनुसेवक, सेविका और सहायिका के कई पद रिक्त हैं। ऐसे में जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति क्या होगी, वहां बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले पोषाहार की स्थिति क्या होगी। जिला समाज कल्याण विभाग के आकड़ों पर गौर करें तो जिले में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के स्वीकृत पद 16 हैं,लेकिन मात्र 06 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यरत हैं. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के 16 पद प्रभार में हैं. वहीं,रिक्त पदों की बात करें तो इनकी संख्या 10 है.

इसी प्रकार, महिला पर्यवेक्षक के स्वीकृत पदों की संख्या 98 है,जिसमें से मात्र 70 महिला पर्यवेक्षिका ही कार्यरत हैं. महिला पर्यवेक्षिका के 26 पद रिक्त हैं. वहीं,लिपिक के स्वीकृत पद 18 हैं. लिपिक पद पर 09 कर्मचारी कार्यरत हैं,जबकि रिक्त पदों की संख्या 09 है. इसी प्रकार, जीप चालक के स्वीकृत पदों की संख्या 16 है,जबकि चालक के रूप में कार्यरत कर्मी मात्र एक हैं.चालक के कुल 15 पद रिक्त हैं.

वहीं, अनुसेवक के कुल स्वीकृत पदों की संख्या 22 है, जिसमें मात्र 12 अनुसेवक ही कार्यरत हैं. अनुसेवक के 10 पद रिक्त हैं. इधर, जिले में संचालित सेविका और सहायिका के स्वीकृत पदों की संख्या क्रमश: 2841-2841 हैं, जबकि कार्यरत सेविकाओं की संख्या 2736 सहायिकाओं की संख्या 2729 है. इस प्रकार,सेविका के 72 और सहायिका के 71 पद रिक्त हैं. राज्य सरकार की ओर से भी आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन और रिक्त पदों को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है.