JHARKHAND NEWS
मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उच्च शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता पर डॉ.अमित कुमार पांडेय हुए सम्मानित
रांची: Kanke Talks द्वारा आयोजित “संवाद” कार्यक्रम में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों को विशेष सम्मान मिला.इस अवसर पर RKDF University, Ranchi के Pro Vice Chancellor डॉ.अमित कुमार पांडेय को प्रतिष्ठित KankeTalks Samwad Samman-2026 से सम्मानित किया गया.
डॉ.अमित कुमार पांडेय को यह सम्मान उच्च शिक्षा के माध्यम से झारखंड के युवाओं को सशक्त बनाने,मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने और शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में सकारात्मक पहल को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खुद मंच पर डॉ.अमित कुमार पांडेय को यह सम्मान प्रदान किया. इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह,पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक बलबीर दत्त तथा पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध नागपुरी लोक कलाकार एवं गायक श्री मुकुंद नायक सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही.
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ.अमित कुमार पांडेय ने कहा कि“राज्य के मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पहचान, सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर दिलाना केवल हमारा दायित्व ही नहीं,बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है. प्रतिभा को सही दिशा और उचित मंच मिले, यही हमारी प्राथमिकता है. RKDF University, Ranchi विद्यार्थियों के हितों और उज्ज्वल भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, कौशल विकास, उचित मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है.”
उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं,बल्कि युवाओं को ज्ञान, कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से सशक्त बनाना है.इसी उद्देश्य के साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.“आज की प्रतिभा ही कल का सशक्त झारखंड और मजबूत भारत बनाएगी”.
डॉ.पांडेय ने कहा कि“RKDF University, Ranchi का संकल्प है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके कौशल, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का भी समग्र विकास हो. हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर अपने सपनों को साकार करें और झारखंड के विकास तथा देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं.”
उन्होंने कहा कि“हमारा विश्वास है कि आज का प्रतिभाशाली विद्यार्थी ही कल का सशक्त झारखंड और मजबूत भारत बनाएगा. हमारा संकल्प है—झारखंड की प्रतिभा को अवसर देना, युवाओं को सक्षम बनाना और उनके सपनों को उड़ान देना. विद्यार्थियों की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उनके परिवार, समाज, झारखंड और देश की प्रगति की शक्ति बनेगी. विद्यार्थियों की सफलता ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि और हमारी प्रतिबद्धता की सबसे सशक्त पहचान होगी.”
शिक्षा और युवा सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा “संवाद”
Kanke Talks का “संवाद” कार्यक्रम शिक्षा, सामाजिक सरोकार, युवा सशक्तिकरण और झारखंड की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की.
इस अवसर पर शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन,युवाओं के लिए बेहतर अवसरों के निर्माण तथा झारखंड की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ.
RKDF University, Ranchi विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, कौशल विकास, उचित मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर मजबूत करने के लिए कार्यरत है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।