Live

JHARKHAND NEWS

निरसा के चापापुर में CISF और ग्रामीणों में झड़प,कोयला चोर के आरोप में महिला की पिटाई

A
archana singhलेखक

धनबाद:जिले केनिरसा थाना क्षेत्र के चापापुर ओसीपी क्षेत्र में रविवार को सीआईएसएफ जवानों और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई है.जिसके के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है.आरोप है कि चापापुर ओसीपी के पास लकड़ी चुनने जा रही एक महिला को कोयला चोर बताकर सीआईएसएफ जवानों ने पिटाई कर दी. महिला के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने सीआईएसएफ वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए जवानों से भिड़ गए.

स्थिति बिगड़ते देख जवानों द्वारा फायरिंग करने का भी आरोप है, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया. घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जुटे और घायल महिला के समुचित इलाज व मुआवजे की मांग पर डटे हुए हैं.

मामले की जानकारी मिलते ही जेएमएम नेता प्रशांत हेंब्रम मौके पर पहुंचे और दोषी जवानों पर कार्रवाई की मांग की. फिलहाल मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें