झारखंड में बिजली दर वृद्धि का विरोध : देवघर में पोस्टपेड मीटर में मनमाने बिलिंग के खिलाफ BJP का हल्लाबोल
देवघर:झारखंड के सभी 24 जिलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली दर में मनमाने तरीके से हुई वृद्धि का विरोध किया जा रहा. इसी कड़ी में देवघर जिले में भी बिजली कटौती और पोस्टपेड मीटर में मनमाने बिलिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.
सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यपालक एवं अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का जिला स्तरीय आक्रोशपूर्ण घेराव किया है. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर नाराजगी जताई.
सरकार आम जनता को बरगला रही
बीजेपी नेताओं का कहना है कि सरकार आम जनता को बरगला रही है. नेताओं ने कहा कि 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की बात कही जाती है, लेकिन जैसे ही खपत 201 यूनिट होती है, उपभोक्ताओं को पूरा बिल चुकाना पड़ता है. साथ ही अनियमित बिजली आपूर्ति से आम लोग परेशान हैं.
उपभोक्ताओं परबढ़ रहाआर्थिक बोझ
वहीं, पोस्टपेड मीटर में कथित गलत बिलिंग से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है. नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा.