झारखंड में SIR पर गहमा-गहमी : SIR अभियान शुरू, 2 करोड़ से अधिक मतदाता सूची बनाने का लक्ष्य-के.रवि कुमार
रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर प्रेस कॉनफ्रेंस किया. इसी क्रम मेंमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने बताया कि 30 जून से SIR अभियान की शुरुआत हो गई है और यह अभियान 29 जुलाई तक चलेगी. उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 64 लाख से अधिक में मतदाता सूची बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
के. रवि कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी BLO को सभी मतदाताओं के घर-घर जाने का निर्देश दिया गया है. जो सभी मतदाताओं को दो-दो गणना पत्र देंगे और मतदाताओं के भौतिक सत्यापन करने के साथ भरे हुए गणना पत्र वापस लेंगे. उन्होंने बताया कि SIR अभियान के तहत सभी मतदाताओं की जांच पांच कैटेगरी में किया जाएगा. जो मतदाता देश से बाहर है और दूसरे देश की नागरिकता ले चुके हैं या जो मतदाता मृत हो गए हैं या जो मतदाता विदेशी हैं उसकी गहन जांच होगी और उन्हें मतदाता सूची से बाहर किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का दो-दो जगह नाम है उनकी जांच होगी और उन्हें एक स्थान पर मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा. के. रवि कुमार ने ये भी कहा कि इस अभियान के तहत जिन मतदाताओं का मैपिंग नहीं हो सकी है. उसका मैपिंग किए जाने का भी प्रावधान किया गया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का दावा है कि सभी प्रक्रियाओं के मतदाताओं की जांच करने के बाद नए मतदाता सूची बनाए जाएंगे. जिसकी शुरुआत आज से की गई है.