झारखंड के लिए गौरव की अनुभूति
बेंगलुरु में केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वां स्थापना दिवस समारोह में दुमका के श्री शम्भू नाथ देहरी को मिला पुरस्कार
बेंगलुरु/रांची: झारखंड के दुमका जिला के मधुबन के रहने वाले रेशम किसान श्री शम्भूनाथ देहरी को केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77 वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर बेंगलुरु के गांधी कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया । उन्हें यह पुरस्कार केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने प्रदान किया । रेशम किसान ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर झारखंड का नाम रौशन किया है।
‘प्राइवेट ग्रेन्योर’ श्रेणी में मिला सम्मान
कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शंभूनाथ को यह सम्मान ‘प्राइवेट ग्रेन्योर’ यानी निजी बीज उत्पादक श्रेणी में दिया। दुमका के श्री शम्भू नाथ देहरी को राष्ट्रीय स्तर पर रेशम के क्षेत्र में प्राइवेट ग्रेन्योर’ के लिए पुरस्कार दिया गया। यह सम्मान झारखंड के लिए गौरव का विषय है। इस सम्मान ने एक बात फिर साबित कर दिया कि झारखंड सरकार राज्य के किसानों के हितों के लिए तत्पर है।
कार्यक्रम में झारखंड के हस्तकरघा,रेशम एवं हस्तशिल्प के निदेशक सहित अन्य राज्यों के निदेशक एवं कई पदाधिकारीगण मौजूद रहे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।