Hindi News / सुदिव्य सोनू को दी भावभीनी श्रद्धाजंलि,परिजनों के प्रति दुख की घड़ी में ढांढस...

DGP पहुंचीं दिवंगत मंत्री के आवास : सुदिव्य सोनू को दी भावभीनी श्रद्धाजंलि,परिजनों के प्रति दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया

Edited By:  |
jharkhand dgp pahuchi

बोकारो: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंची और उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी. डीजीपी ने दिवंगत मंत्री के परिजनों से भी मुलाकात की. इस दौरान डीजीपी तदाशा मिश्रा ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनका हाल जाना और दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया.

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की. उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही. इस मौके पर पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी भी डीजीपी के साथ मौजूद रहे. डीजीपी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त है.