Hindi News / झारखंड निर्माण में शिबू सोरेन के योगदान को सराहा,छात्र आंदोलन पर राज्य सरकार...

रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले : झारखंड निर्माण में शिबू सोरेन के योगदान को सराहा,छात्र आंदोलन पर राज्य सरकार को घेरा

Edited By:  |
jharkhand daurey par kaendriya mantri

रांची:केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे. राजधानी रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं.अलग झारखंड के लिए उनका आंदोलन था. अठावले ने कहा कि झारखंड में अभी हमारी सरकार नहीं है पर आने वाले समय में झारखंड में हमारी सरकार जरूर बनेगी. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन से मेरे बहुत अच्छे संबंध थे. झारखंड निर्माण में शिबू सोरेन का बहुत बड़ा योगदान है. हेमंत सोरेन सरकार में आदिवासी को न्याय नहीं मिल रहा है. छात्र आंदोलन यहां व्यापक पैमाने पर हुआ है. भर्ती प्रकिया को लेकर पारदर्शी बरतनी चाहिए थी. राज्य सरकार को पॉलिसी बनाए जाने की आवश्यकता है. जिस प्रकार से परीक्षाओं में धांधली हुई है उसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए. दोबारा अगर सत्ता में आनी है तो जनता के लिए काम करना होगा. केंद्र सरकार की कई योजनाओं को धरातल पर लागू किया जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में उठी आरक्षण खत्म करने की मांग पर भी अपनी बात रखी. रामदास अठावले ने कहा किजाति आधार पर आरक्षण सभी को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हर वर्ग को आरक्षण देने का काम किया है. अगर जाति व्यवस्था खत्म हो जाती है तो सरकार भी आरक्षण खत्म करने के लिए तैयार है.अगर उनका आर्थिक तौर पर मजबूत करना है तो आरक्षण लागू रहना चाहिए .देश में 52% ओबीसी हैं, प्रत्येक जाति की जनगणना होनी चाहिए. प्रत्येक धर्म और जाति के कितना प्रतिशत है उसका आंकड़ा सामने आना चाहिए. 27% आरक्षण सहित 49% है. ST-SC दोनों मिलकर 25% है. जाति व्यवस्था खत्म होनी चाहिए. जातिवाद खत्म हो तो आरक्षण भी खत्म होगा. जितनी जाति उतनी भागीदारी. फिलहाल 10% जनरल को मिल रहा है.