Live

Jharkhand News

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, राज्य में शोक की लहर

M
manish kumar raiलेखक

रांची से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक एवं दिवंगत नेता शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार देर शाम निधन हो गया। रांची के बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी चिकित्सकों डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्जवल राय की ओर से दी गई है।

रूपी सोरेन की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी और उन्हें रांची के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद सोरेन परिवार, झामुमो कार्यकर्ताओं और झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

आपको बात दे रूपी सोरेन, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक नेताओं में शामिल रहे शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरे सोरेन परिवार के लिए यह बेहद दुखद समय है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें