Live

'पर्दे में रहने दो पर्दा ना...'

JDU का करारा हमला, नीरज बोले- केंद्र सरकार ने क्यों नहीं किया जनगणना

A
Anurag Goelलेखक

PATNA : जेडीयू MLC नीरज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दुनिया के 80 प्रतिशत देश ने जनगणना पूरा कर लिया फिर केंद्र सरकार ने जनगणना पूरा क्यों नहीं किया।

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत 'परदे मे रहने दो पर्दा ना उठाओ' गाने का वीडियो चला कर किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनगणना की भी विरोधी है। दुनिया के 80 प्रतिशत देश ने जनगणना पूरा कर लिया फिर केंद्र सरकार ने जनगणना पूरा क्यों नहीं किया।

जेडीयू प्रवक्ता ने बीजेपी और केंद्र सरकार से सवाल पूछा है कि एक तरफ बैठक में कहते हैं हम इसके पक्षधर हैं और दूसरी तरफ ... नीरज कुमार ने खुलासा किया कि याचिकाकर्ता कौन है। उन्होंने बताया कि याचिकाकर्ता यूथ फॉर इक्वलिटी केंद्र में ओबीसी आरक्षण का विरोध कर चुका है।

नीरज ने पूछा बीजेपी बताए कि इस संस्था का भाजपा से क्या संबंध है। नीरज कुमार ने याचिकाकर्ताओं का फोटो और वीडियो भी जारी किया है। जिसमें वह केंद्र के कई मंत्री यहां तक कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ मौजूद हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें