Live

JDU MLC बोले मैं तो कप प्लेट बेचता हूं लेकिन आप तो

मंत्री अशोक चौधरी पर बरसे, खोल दी सारी पोल

A
Anurag Goelलेखक

PATNA :जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने लगातार सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अब इसका साइड इफेक्ट भी दिखने लगा है। जेडीयू के अंदर फूट साफतौर पर दिखने लगी है। पार्टी के एक एमएलसी ने अपनी ही पार्टी के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जेडीयू एमएसली से कई गंभीर आरोप उनपर लगाए हैं।

जेडीयू विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने अपने दल के ही मंत्री अशोक चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा है कि इन्होंने विधान परिषद् चुनाव में अपने ही दल के प्रत्याशी को हराने का काम किया। राजद प्रत्याशी की जीत पर खूब जश्न भी इन्होंने मनाया था। रामेश्वर महतो ने सोशल मीडिया में लंबा-चौड़ा फेसबुक पोस्ट करते हुए ये हमला बोला है।

रामेश्वर महतो ने लिखा है कि

जदयू के मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू के विरुद्ध षडयंत्र करके उनके लोकसभा क्षेत्र में स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव में आपने राजद के शीर्ष नेतृत्व से डील करके उनके उम्मीदवार अजय सिंह की मदद की और जनता दल यू के उम्मीदवार को हराकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह को कमजोर करने का काम किया।जीते हुए राजद के विधान पार्षद के साथ पटना के मौर्या होटल में जश्न भी मनाया।

आपको शर्म नहीं आती?

जहां एक तरफ दिन रात हमारे माननीय नेता श्री नीतीश कुमार जी बिहार के विकास में व्यस्त रहते हैं, वही आप पार्टी के लोगों के खिलाफ षडयंत्र करते हैं।पार्टी के लिए रात दिन एक करने वाले माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी नहीं छोड़ा आपने तो फिर लव - कुश, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और महादलितों की आपके सामने क्या बिसात।

फिर आप किसका होंगे??

माननीय मंत्री अशोक चौधरी जी, मैं कप प्लेट बेचता हूं।यह मेरा रोजगार है।पर, आप तो जमीर बेचते हैं..ईमान बेचते हैं... विचारधारा बेचते हैं।यह आपका रोजगार है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें