Hindi News / संगठनात्मक कार्यक्रम में हुए शामिल,राज्य सरकार और TMC पर किया प्रहार

जमशेदपुर पहुंचे बाबूलाल मरांडी : संगठनात्मक कार्यक्रम में हुए शामिल,राज्य सरकार और TMC पर किया प्रहार

Edited By:  |
jashedpur pahuchey babulal

जमशेदपुर:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे. बाबूलाल के आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. पूर्वी सिंहभूम जिले के संगठनात्मक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बाबूलाल मरांडी का परिसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया.

बाबूलाल काटीएमसी पर निशाना

इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसदों से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए टीएमसी पर निशाना साधा. वहीं, झारखंड में बालू समेत विभिन्न खनिजों के खनन पर लगी रोक को लेकर भी राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि टीएमसी के नेता नाटक करने में माहिर हैं. 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी व्हीलचेयर का नाटक किया गया था और अब चुनावी हार के बाद फिर वैसा ही माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है.

राज्य सरकार की नीति सेअवैध खनन को मिल रहा बढ़ावा

झारखंड में खनन पर लगी रोक को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार की इस नीति से अवैध खनन को बढ़ावा मिल रहा है और अवैध कमाई का रास्ता खुल रहा है. इससे आम लोगों और निर्माण कार्यों पर प्रतिकुल असर पड़ रहा है. सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो चुकी है.