Live

जापान के PM किशिदा के कार्यक्रम में धमाका

सुरक्षित जगह पर ले जाया गया प्रधानमंत्री को, हमलावर गिरफ्तार

A
Anurag Goelलेखक

DESK : बड़ी खबर सामने आ रही है। जापान में पीएम किशिदा के कार्यक्रम में धमाका हुआ है। पीएम के भाषण के दौरान ये धमाका हुआ है। पीएम को तुरंत सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। जबकि मौके से हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जापानी पीएम फुमियो किशिदा की सभा में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। हालांकि, किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। आ रही जानकारी के मुताबिक किशिदा के पास एक पाइप जैसी वस्तु फेंकी गई थी। मामले में पश्चिमी जापान के वाकायामा में एक बंदरगाह पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें