जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध : पाकुड़ में कांग्रेस पार्टी का धरना प्रदर्शन,मोदी सरकार मुर्दाबाद के लगे नारे
पाकुड़:नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शन,लाठीचार्ज और राहुल गांधी पर केंद्र सरकार द्वारा बर्बरता एवं अभद्र व्यवहार करने के विरोध में पाकुड़ कांग्रेस पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया.नगर स्थित रविंद्र चौक के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया. धरना प्रदर्शन का नेतृत्व सदर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल शेख की अध्यक्षता में किया गया. पूरे जिले से सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार मुर्दाबाद,केंद्र सरकार मुर्दाबाद,धर्मेंद्र प्रधान,शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो,नीट पेपर लिक मामले के दोषियों को सजा दो जैसे नारेबाजी की गई. धरने में मौजूद सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में अपना अपना वक्तव्य रखा.
धर्मेंद्र प्रधान सेइस्तीफे की मांग
वहीं,कांग्रेस पार्टी के झारखंड राज्य के सचिव उदय लखवानी ने दिल्ली के जंतर-मंतर चौक पर छात्र-छात्राओं द्वारा नीट पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया. जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए. उन्होंने कहा कि वांगचुक को गिरफ्तार किया गया,राहुल गांधी पर अभद्र व्यवहार किया गया,लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा अब तक इस्तीफा नहीं दी गई.
नीट पेपर लीक मामले में दोषियों को सजा देने की मांग
इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन कर रही है. नीट पेपर लीक मामले में दोषियों को सजा देने की मांग की गई. धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे, वांगचुक को बिना सर्त के बरी किया जाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा. मोदी सरकार के इस बर्बता को लेकर छात्र-छात्राएं काफी आक्रोशित है. कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी मांगों को नहीं सुनी गई तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा.