जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण : दुमका समाहरणालय में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी वार्ड पार्षदों ने लिया संकल्प
दुमका:जिला समाहरणालय सभागार मेंनगर परिषद के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की मौजूदगी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया सहित सभी 21 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.
जिम्मेदारियों के प्रतिप्रतिबद्ध रहने का दिया संदेश
इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी जनप्रतिनिधियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास, स्वच्छ व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा.
पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई
वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने भी निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने का संकल्प लिया. उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई. शपथ ग्रहण समारोह बेहद गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.