Hindi News / फुसरो में तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत, 45 प्रतिभागियों ने लिया भाग

जनगणना 2027 की तैयारी तेज : फुसरो में तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत, 45 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Edited By:  |
janganna 2027 ki taiyari tej

बेरमो: फुसरो नगर परिषद के सभा कक्ष में जनगणना-2027 के प्रथम चरण की तैयारी जोर शोर से सुरू हो गई है. प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर सोमवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई. नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की.

प्रशिक्षण सत्र को सबोधित करते हुए नगर परिषदअध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए चयनित होना न केवल सम्मान की बात है, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करने की अपील की. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर परिषद के जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया. जो मुख्य रूप से शिक्षक वर्ग से हैं. प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को उनकी भूमिका, उत्तरदायित्व, मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, प्रश्नावली भरने की विधि और जनगणना से जुड़े विधिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई.