Hindi News / महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, मां और नवजात स्वस्थ्य

जामताड़ा : महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, मां और नवजात स्वस्थ्य

Edited By:  |
jamtara

जामताड़ा:जामताड़ासदर अस्पताल से खुशियों भरा खबर सामने आया है. सदर अस्पताल में सोमवार को एक गर्भवती ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है. जिससे परिजनों में खुशी का माहौल है. इन बच्चों में दो बेटे और एक बेटी शामिल है. हैरान कर देने वाली बात ये है कि नवजात को जन्म नॉर्मल डिलीवरी के माध्यम से हुआ है. जच्चा और बच्चा दोनों की स्वस्थ्य है.

सदर अस्पताल में हुआनॉर्मल डिलीवरी

बताते चलें कि जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत पंजनीयां निवासी आरती कुमारी तूरी को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया. सहिया दया रानी दत्त ने बताया कि आरती ने सोमवार सुबह बच्चों को जन्म दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, सबसे पहले बेटी का जन्म हुआ फिर लगभग 25 मिनट बाद दो बेटों को जन्म दिया. वर्तमान प्रसव के बाद मां पूरी तरह स्वस्थ है और डॉक्टरों की निरंतर निगरानी में है.

तीनों नवजातस्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में है

डॉक्टरों ने स्वास्थ्य रिकवरी के लिए तीनों नवजातों को फिलहाल स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है. ताकि नवजातों को को किसी तरह की समस्या न हो सके. वहीं, परिजनों ने बताया कि आरती कुमारी तुरी पहले से दो बेटियों की मां है.