जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई : फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
जमशेदपुर:जिले के जुगसलाई थाना पुलिस ने फायरिंग मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से देशी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद की गई है.
दरअसल, 26 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:12 बजे जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही सिटी एसपी के निर्देश पर जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
इधर, गिरफ्तार युवक की पहचान 19 वर्षीय शेख अफरीदी उर्फ खदबद के रूप में हुई है. जो गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला है. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद की हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था और उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है.