जमशेदपुर पुलिस का नशा के खिलाफ जागरूकता : छात्र-छात्रों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां, किया अलर्ट
जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरी भारती हाई स्कूल,हल्दीपोखर में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान पुलिस टीम ने नाबालिगों के घर से भागने,नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराध,पॉक्सो एक्ट और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी.
पोटका थाना क्षेत्र के गिरी भारती हाई स्कूल,हल्दीपोखर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने छात्र- छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी. उन्होंने बताया कि नाबालिगों का घर से भागना कानूनी अपराध है और इससे उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है. नशे की लत स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर असर डालती है.
साइबर अपराधों जैसे फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी और सोशल मीडिया पर ठगी से सावधान रहने की सलाह दी गई. पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों तथा बच्चों के अधिकारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई.आपात स्थिति में डायल 112 (आपातकालीन सहायता) और डायल 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) पर तुरंत संपर्क करने की अपील की गई.छात्रों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने प्रश्न पूछे, जिनके सरल व संतोषजनक उत्तर पुलिस टीम ने दिए.