जमशेदपुर में महामहिम : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखीं, इस परियोजना की सराहना की
जमशेदपुर: देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरूवार को एक दिवसीय दौरे पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधा सोनारी एयरपोर्ट पहुंची. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. सबसे पहले वह कदमा मरीन ड्राइव स्थित जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ ट्रस्ट पहुंची. जगन्नाथ मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुई.जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखीं. शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे.
जगन्नाथ मंदिर के महत्व पर चर्चा
राष्ट्रपतिने अपने सम्बोधन में प्रभु जगन्नाथ मंदिर के महत्व पर बात की. कहा कि यह सही समय पर शुरू हो रहा है, जो भगवान जगन्नाथ की महिमा और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाता है. उन्होंने इस परियोजना की सराहना की, क्योंकि यह धार्मिक पर्यटन और युवा पीढ़ी के लिए चेतना का केंद्र बनेगा. साथ ही उन्होंने कहा की सब्र का फल मीठा होता है, महाप्रभु की कृपा सभी लोग को बरसते हैं. भगवान जगन्नाथ के द्वार पर कोई जात-पात नहीं हैं. भगवान जगन्नाथ जगत के नाथ कहलाते हैं. यहां के लोगों ने सदियों से सारे परंपरा को संयोग कर रखा है.
राष्ट्रपतिने अपने कार्यकाल का किया जिक्र
द्रौपदी मुर्मू ने अपने बारे में जिक्र करते हुए कहा किझारखण्ड में राज्यपाल के रूप में मुझे सेवा देना का अवसर भी प्राप्त हुआ था. राष्ट्रपति ने कई मुख्य बातें अपने सम्बोधन में बताया. वहीं,इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान,विधायक सरयू राय और विधायक पूर्णिमा दास के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे.