जमशेदपुर में हत्या की बड़ी वारदात : सनकी रिटायर्ड कर्मचारी ने पत्नी, बेटी और बेटा को मौत के घाट उतारकर फरार
जमशेदपुर:जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. जहां टाटा स्टील के सनकी रिटायर्ड कर्मचारी ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया. अपनी पत्नी, बेटी और बेटा की हत्या कर दी है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. घटना के बाद एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर नंबर एल-13 में सनसनी फैल गयी है. पुलिस ने घर के अंदर से तीन लोगों के सव को बरामद कर लिया है.
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में भारी भीड़ जुट गयी. सूचना पाकर सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. जानकारी अनुसार, क्वाटर में टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंद्र प्रसाद सिंह अपनी पत्नी, बेटी और बेटा के साथ रहते थे. उन्होंने ही पत्नी सरिता सिहं (55), बेटी सुप्रिया सिंह (31) और बेटा रविशेक कुमार (30) की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है और फरार हो गए. फिलहाल उन्होंने पूरे परिवार की हत्या क्यों की इसकी जांच चल रही है. पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू पर जांच कर रही है. घटना के बाद एग्रिको इलाके में दहशत का माहौल है.