Live

जमशेदपुर में बीजेपी की पीसी

बिल पास नहीं होने पर विपक्षी दलों को ठहराया जिम्मेदार,देश को पीछे ले जाने का आरोप

A
archana singhलेखक

जमशेदपुर:नारी शक्ति वंदन बिल लोकसभा में पास नहीं होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में प्रेस वार्ता किया. इस दौरान हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बीजेपी उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही मौजूद रहे. नेताओं ने बिल पास नहीं होने पर विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया.

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि 17 अप्रैल को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन बिल पारित नहीं हो सका, जिससे देश की आधी आबादी को झटका लगा है. उन्होंने कहा कि अगर यह बिल पास हो जाता तो महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलता और अधिक सशक्त होतीं. उन्होंने विपक्ष, खासकर कांग्रेस और उसके गठबंधन पर देश को पीछे ले जाने का आरोप लगाया है.

सांसद ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जिनमें उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और शौचालय निर्माण जैसी पहल शामिल हैं.

वहीं, बीजेपी उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि 25 अप्रैल को पूरे प्रदेश में पदयात्रा निकाली जाएगी और इसके बाद प्रखंड स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी गांव-गांव जाकर लोगों तक अपनी बात पहुंचाएगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें