Live

जमशेदपुर में बड़ा हादसा

गैस सिलेंडर फटने से 5 मजदूर झुलसे,एक की स्थिति नाजुक

A
archana singhलेखक

जमशेदपुर:आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2B-33 स्थित 'ग्लोरिया इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' के परिसर में गुरुवार दोपहर चानक एक गैस सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ विस्फोट हो गया.इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात 5 मजदूर झुलस गए, जिनमें से एक श्रमिक बुरी तरह झुलसने के कारण गंभीर रूप से घायल है.घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आनन-फानन में सहकर्मियों की मदद से सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया.चिकित्सकों के अनुसार गंभीर रूप से झुलसे मजदूर की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है,जबकि अन्य चार का उपचार जारी है.

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत कंपनी परिसर पहुंची. पुलिस वर्तमान में घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी है. वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर कंपनी प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि जारी नहीं की गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें