Live

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

राज्यपाल संतोष गंगवार के हाथों 54 छात्राओं को स्वर्ण पदक

A
archana singhलेखक

जमशेदपुर: महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह मंगलवार को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित किया गया. समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.इस दौरान विश्वविद्यालय की छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में छात्राओं के बीच उत्साह देखने को मिला. समारोह में कुल 1,990 छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए,जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 54 छात्राओं को राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया.

राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने सभी छात्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

दीक्षांत समारोह छात्राओं के लिए उनकी शैक्षणिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण पड़ाव का गवाह बना,जहां डिग्री और स्वर्ण पदक हासिल करने वाली छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें