जमशेदपुर : डिमना लेक हादसा में दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद,पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच
Edited By:
|
Updated :24 Jul, 2026, 10:54 AM(IST)
जमशेदपुर:डिमना डैम में डूबे एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों, समीर और सक्षम के शव शुक्रवार को करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बरामद कर लिए गए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंच गए थे. लंबे समय तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों डॉक्टरों के शव मिलने से परिजनों और अस्पताल के सहकर्मियों में शोक की लहर है.
शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.वहीं, बोड़ाम थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस हादसे के पीछे की परिस्थितियों और डूबने के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है.