Hindi News / पोटका में बाइक-ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत,दो युवक की मौत

जमशेदपुर : पोटका में बाइक-ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत,दो युवक की मौत

Edited By:  |
jamshedpur

जमशेदपुर:जिले में कोवाली थाना क्षेत्र के बेगनाडीह-पोटका मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना हुई है. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी है. मृतकों की पहचान जोड़ो माहली और दूसरा काला माहली के रूप में हुई है. दोनों बुकामडीह के रहने वाले बताए जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों काम करने के बाद एक ही बाइक से भालकी की ओर से घर बुकामडीह आ रहे थे. घटनास्थल पर ट्रैक्टर से बाइकसवार की भिड़ंत हो गई थी. भिड़ंत में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. ग्रामीणो ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा लेकिन, इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी.