Hindi News / QR कोड आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग सिस्टम की शुरुआत,नई व्यवस्था से अपराध पर...

जमशेदपुर : QR कोड आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग सिस्टम की शुरुआत,नई व्यवस्था से अपराध पर लगोगा लगाम

Edited By:  |
jamshedpur

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने शहर में QR कोड आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग सिस्टम की शुरुआत की है. अपराध नियंत्रण, पुलिस की जवाबदेही बढ़ाने और तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा मे पुलिस ने सोमवार से QR कोड आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग प्रणाली लागू कर दी. वरीय पुलिस अधीक्षक ने साकची स्थित कंट्रोल एंड कमांड रूम (सीसीआर) परिसर में इस नई व्यवस्था की शुरूआत की गई.

पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को दिए गएदिशा-निर्देश

इस दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त पीसीआर और टैंगो मोबाइल के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को डिजिटल बीट पुलिसिंग के संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. शुभारंभ के दौरान एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जिले के आम नागरिकों की सुरक्षा, विश्वास और पुलिस जन सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया. उन्होंने तकनीक आधारित अपराध नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी बनाने, अपराध संभावित क्षेत्रों की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने और नियमित डिजिटल गश्त के माध्यम से कानून- व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए.

शहरी औरग्रामीण क्षेत्र में विभाजित किया गया बीट

नई व्यवस्था के तहत जिले को शहरी क्षेत्र के 102 और ग्रामीण क्षेत्र के 104 बीट में विभाजित किया गया है. प्रत्येक बीट के लिए एक बीट पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है. संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित गश्त,अपराध संबंधी सूचनाओं का संग्रह,आम नागरिकों से संवाद और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी निभाएंगे.

पांच वर्षों के अपराध आंकड़ों को देखते हुएविशेष जगहों पर QR कोड स्थापित

पुलिस ने पिछले पांच वर्षों के अपराध आंकड़ों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर अपराध संभावित स्थानों, बाजारों, परिवहन केंद्रों, संवेदनशील इलाकों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष QR कोड स्थापित किए हैं. इन स्थानों का चयन रणनीतिक महत्व को ध्यान में रखकर किया गया है. इसके तहत टैंगो, पीसीआर और थाना गश्ती वाहनों को प्रत्येक ड्यूटी शिफ्ट में कम से कम दो बार इन QRकोड को स्कैन करना अनिवार्य होगा. वहीं, प्रत्येक बीट पदाधिकारी प्रतिदिन पैदल अथवा मोटरसाइकिल से अपने क्षेत्र में गश्त करेंगे. शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक विशेष रूप से क्षेत्र में सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.