Hindi News / डिमना डैम में डूबने से सोनारी के युवक की मौत,नहाने के दौरान हुआ...

जमशेदपुर : डिमना डैम में डूबने से सोनारी के युवक की मौत,नहाने के दौरान हुआ हादसा

Edited By:  |
jamshedpur

जमशेदपुर:डिमना डैम में दर्दनाक हादसा हुआ है. डैम में डूबने से सोनारी कागलनगर के 23 वर्षीय युवक पीयूष कुमार की डूबने से मौत हो गई. वह अपने छोटे भाई आयुष के साथ डिमना लेक घूमने गया था. नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से बड़े भाई की मौत हो गई. पल भर मेंयह सैर मातम मे बदल गई. पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका. छोटे भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया. घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने बोड़ाम पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही विधायक सरयू घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद युवक का शव डैम से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. युवक की अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड टूट पड़ा है.