Live

जमशेदपुर

कदमा और सोनारी के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर,उपायुक्त से हस्तक्षेप की मांग

A
archana singhलेखक

जमशेदपुर: शहर के कदमा और सोनारी इलाके के लाखों लोगों का गंदा पानी पीने पर हाल बेहाल है. टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा पिछले कई दिनों से दूषित पानी सप्लाई किए जा रहे हैं. जिससे लोगों में भारी नाराजगी है. आक्रोशित लोग आखिरकार ने थक हारकरजिला मुख्यालय पहुंचे,जहां उन्होंने उपायुक्त को लिखित शिकायत सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है.

कदमा और सोनारी क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि वे नियमित रूप से पेयजल का भुगतान कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें साफ पानी नहीं मिल रहा है. हालात ऐसे हैं कि घरों में आ रहा पानी पीने के लायक तो दूर उपयोग के लिए भी असुरक्षित नजर आ रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार टाटा स्टील यूआईएसएल में शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

जिला मुख्यालय पहुंची महिलाओं ने कहा की इस गंदे पानी पीने से अगर लोग किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होते है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. लोगों ने साफ तौर पर कहा है कि अगर जल्द ही स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें