Hindi News / कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का फूंका पुतला,बंगाल को डिस्टर्ब करने...

जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का फूंका पुतला,बंगाल को डिस्टर्ब करने का आरोप

Edited By:  |
jamshedpur

जमशेदपुर:जिले में कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल को डिस्टर्ब करने का काम कर रही है. जिसके विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया है. साथ ही नेताओं ने यह भी कहा कि बंगाल में लोकतंत्र व्यवस्था को कुचला जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी दूसरा मणिपुर तैयार कर रही है. जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है.