Hindi News / कचरे की ढेर में लगी आग से 6 दोपहिया वाहन जलकर राख,लापरवाही से...

जमशेदपुर : कचरे की ढेर में लगी आग से 6 दोपहिया वाहन जलकर राख,लापरवाही से फैली आग की लपटें

Edited By:  |
jamshedpur

जमशेदपुर:शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय के पास खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते 5 से 6 दोपहिया वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय के पास जिस स्थान पर वाहनों की पार्किंग की जाती है, वहां आस-पास के लोग कचरा फेंकते हैं. आशंका जताई जा रही है कि किसी ने कूड़े की ढेर में लापरवाही से आग लगाई होगी. कूड़े के ढेर से उठी आग की लपटें तेजी से फैल गई और पार्क किए गए वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया.

घटना की सूचना तत्काल साकची थाना और अग्निशमन विभाग को दी गई. इधर, घटना के बाद इलाके में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं. आग की लपटें को तेजी से बढ़ता देखकर स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए. लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए वहां पार्क की गई अन्य दर्जनों गाड़ियों को सुरक्षित स्थानों पर लगाया.