Live

Jharkhand News

लोहरदगा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस,निकाली गई जागरूकता रैली

A
Akanksha Kumariलेखक

लोहरदगा:-लोहरदगा जिले के समाहरणालय परिसर से जिला प्रशासन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। यह जागरूकता रैली आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महिला मतदाताओं को सशक्त करने और जागरूक करने के लिए निकाली गई जिसमे जिले के अधिकारी के साथ आंगनबाड़ी सेविका और सखी मंडल की दीदियों ने भाग लिया।

जिले की महिलाओं को सशक्त करने और अपने अधिकार के लिए वोट का सही प्रयोग करने के लिए जागरूकता रैली और एक गोष्ठी कार्यक्रम किया गया। इस दौरान महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए जागरूकता रथ को भी पूरे जिले में भ्रमण के लिए रवाना किया गया।इस मौके पर डीडीसी ने कहा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया साथ ही जागरूकता रथ रवाना किया गया ताकि महिला वोटर अपना मतदान का सही इस्तेमाल कर सके और देश निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

वहीं समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा महिलाएं को जागरूक करने के लिए रैली और एक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ताकि महिलाओं को सशक्त करने के दिशा में कार्य तेज हो सके और महिलाएं आगामी चुनाव में अपनी भागीदारी बढ़ चढ़ कर पेश कर सके।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें