स्कूली बच्चों को कराया गया जंगल भ्रमण
वनों और वन्यजीवों के बारे में दी गई जानकारी
लोहरदगा:-वन विभाग की प्रदेशभर में वन्य जीव सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान वन विभाग की ओर से वन्य जीव संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में लोहरदगा रेंज कार्यालय के अधीन से वन्य जीव सप्ताह के तहत लोहरदगा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के स्कूली बच्चों को रांची के ओरमांझी जंगल का भ्रमण कराने हेतु ले जाया गया हैं।
बच्चों को शिविर के माध्यम से प्रकृति पथ भ्रमण कराया जाएगा जिसमे बच्चे विभिन्न प्रकार के जानवरों,वृक्ष एवं जलीय जंतुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।