SNMMCH Dhanbad
136 कर्मियों को हटाए जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल
धनबाद:- कोयलांचल के सबसे बड़े अस्पताल का हाल इनदिनों काफी बेहाल है। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल धनबाद (SNMMCH Dhanbad) में 136 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हटाने का मामला गरमाता जा रहा है। आज आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हटाने का मामला दूसरे दिन भी गरम रहा। आउटसोर्सिंग कर्मचारी सरकार और अस्पताल प्रबंधन का विरोध कर रहे हैं। अस्पताल की स्थिति काफी बद से बदतर हो गई है। अब मरीजों को देखने वाला कोई नहीं। पर्ची बनाने से ले कर मरीजों को जाँच तक ले जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बताते चले की स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दिनों पत्र जारी कर राज्य के मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में आउट सोर्स पर कार्य कर रहे कर्मियों को कम करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिले के SNMCH में भी 136 कर्मियों की छटनी की सूचि तैयार कर ली गयी है। जिसके बाद कर्मियों में अस्पताल प्रबंधन व स्वास्थ्य विभाग के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है। वंही छटनी के विरोध में कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखभाल से लेकर उन्हें जाँच तक ले जाने के लिए मरीजों के परिजनों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज के परिजनों ने बताया की काफी दूर से सफर कर इलाज के लिए आये है पर यंहा हड़ताल की वजह से पर्ची तक नहीं बन रही है। अब इलाज कैसे करवाए यह बड़ा दिक्कत है। बताते चले की SNMCH में 425 आउट सोर्स कर्मी है जिसमे से 136 कर्मियों की छटनी की सूचि तैयार की गयी है। जिन्हे 21 मई से कार्य पर नहीं आने की सुचना दे दी गई है। जिसके बाद कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।