JHARKHAND NEWS
भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग ने जरी किया नया आदेश
बोकारो : भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग ने एक नया आदेश जारी कर दिया है ,अब फ्यूज कॉल के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है. फ्यूज कॉल के निर्धारित समय पर ही अब शटडाउन दिया जाएगा. जबकि जो भी अनुरक्षण और शिफ्टिंग का काम चल रहा था उसे फिलहाल बंद कर दिया गया है. इसकी जानकारी कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग चास शैलेंद्र भूषण तिवारी ने दी है. उन्होंने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं के लिए पहले फ्यूज कॉल के दौरान पूरे चास के लोगों को परेशानी हो रही थी. जिस कारण यह निर्णय लिया गया है. पावर सप्लाई की कोई कमी नहीं है जो शिफ्टिंग का काम चल रहा था उसे फिलहाल बंद कर दिया गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।