Live

Jharkhand News

जमशेदपुर में चापड़ से हमला, एक युवक लापता, दूसरा गंभीर घायल

A
Akanksha Kumariलेखक

जमशेदपुर:-घायल युवकों की पहचान मोहम्मद सोहेल और अब्दुल सूफियान के रूप में हुई है। मोहम्मद सोहेल जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत खजांची मोहल्ला का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार टेल्को थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दोनों युवकों पर अचानक चापड़ से हमला कर दिया।


इसी घटना में बाबू फ्लैट के समीप रहने वाला युवक अब्दुल सूफियान भी हमले का शिकार हुआ। अब्दुल सूफियान ने बताया कि हमले के दौरान वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला जबकि मोहम्मद सोहेल घायल अवस्था में वहीं रह गया। घटना के बाद से मोहम्मद सोहेल का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और वह अब तक लापता बताया जा रहा है।वहीं गंभीर रूप से घायल अब्दुल सूफियान को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है।


डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस मोहम्मद सोहेल की तलाश में जुटी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें