Live

Bihar News

दरभंगा में युवक की गला रेतकर हत्या, शव को तालाब किनारे फेंका, FSL की टीम जांच में जुटी

M
manish kumar raiलेखक

दरभंगा। जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में तालाब किनारे एक युवक की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या का मामला सामने आया है। युवक के शरीर पर कई गंभीर जख्म के निशान मिले हैं। शव मिलने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने तालाब किनारे शव मिलने की जानकारी बहादुरपुर थाने को दी है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी सहित बहादुरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। युवक की पहचान मोहम्मद गुलज़ार के रूप में हुआ है जो मकान निमार्ण कार्य में मजदूरी करता था और वो अपने ननिहाल महाराजगंज मुहल्ले में रहा करता था।

वही शव बहादुरपुर थाना क्षेत्र के आंखोपुर के मनका तालाब के पास से बरामद हुआ है। युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है। स्थानीय लोगों की माने तो मृतक युवक नशे का आदि था पूरे दिन नशा कर घूमता रहता था।

वही मौके पर FSL की टीम के साथ सिटी एसपी अशोक कुमार पहुंचकर जांच में जुट गए है। उन्होंने हत्या करने वाले आरोपी को पकडने आश्वासन दिया।

दरभंगा से गिरीश की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें